Home National BJP के वरिष्ठ नेता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

BJP के वरिष्ठ नेता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0
BJP के वरिष्ठ नेता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी मंगलवार को एक बार फिर बीमारी की हालत में अपोलो अस्पताल ले जाए गए हैं। हालांकि उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। यहां पर डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच पड़ताल व उपचार में लगी हुई है। अस्पताल के एक सूत्र में जानकारी देते हुए बताया है कि वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण उनको एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर मुत्र रोग, हृदय रोग और जनरल मेडिसिन समेत तमाम विशेषज्ञ उनकी जांच कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले महीने भी उन्हें बीमार हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर कुछ दिनों के इलाज के बाद उनको सकुशल तरीके से छुट्टी दे दी गई थी। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उन्हें कई बार एम्स, अपोलो तथा अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिलती रही है।

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं और भारतीय जनता पार्टी में उनकी एक मजबूत पहचान रही है। अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में उन्होंने लोकसभा, राज्यसभा तथा कई मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। भारतीय राजनीति में लालकृष्ण आडवाणी का कद काफी ऊंचा माना जाता है। इसलिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here