Home Punjab>Pathankot Punjab : ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab : ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab : ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोट : पंजाब सरकार लोगों को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे करती नहीं थकती। लेकिन पठानकोट में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। जिसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि पानी की सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में जो ठेका कर्मचारी वाटर सप्लाई में काम कर रहे है, अब पंजाब सरकार उन्हें काम से निकालने की तैयारी कर रही है, क्योंकि वाटर सप्लाई पर SCADA सिस्टम लगाया जा रहा है।

जिसमें पानी की सप्लाई खुद ब खुद निर्धारित समय पर चलाया जाएगा। जिसका विरोध इन कर्मियों द्वारा किया जा रहा था। विभाग ने 25 ठेका कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसके बाद ठेका कर्मियों द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग का विरोध किया जा रहा है। आज उन्होंने एकजुट होकर पठानकोट जम्मू नेशनल हाइवे पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here