Home Punjab>Hoshiarpur Punjab : ट्रेन के ऊपर चढ़कर रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

Punjab : ट्रेन के ऊपर चढ़कर रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

0
Punjab : ट्रेन के ऊपर चढ़कर रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में मोबाइल रील्स बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। आज वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दरअसल, खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़कर एक युवक रील्स बना रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का जोरदार शाॅक लग गया और वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। यह घटना मंगलवार की ही है। टांडा उड़मुड़ के रेलवे स्टेशन

पर स्कूली छात्र को रील बनानी महंगी पड़ गया जब ट्रेन पर चढ़कर रील बनाने लगा तो ट्रेन के ऊपर से जा रही हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिस के बाद युवक को टांडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिसकी हालात देखते हुए उसे किसी प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here