पटियाला। नानक सिंह (IPS) ने एसएसपी पटियाला का पदभार संभाला। एसएसपी के रूप में कार्यभार संभालतो हुए नानक सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत, हम नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। नानक सिंह ने कहा कि हमारा मकसद जहां नशे की तस्करी को रोकना है, वहीं नशे के आदी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।