Home Himachal त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: जतिंदर कौर

त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: जतिंदर कौर

0
त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: जतिंदर कौर

इन्नरव्हील क्लब ऊना के तत्वावधान में आयोजित तीज पर्व

ऊना/ सुशील पंडित : त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। यह बात मंगलवार सायं ऊना के होटल माया में इन्नरव्हील क्लब ऊना के तत्वावधान में आयोजित तीज पर्व के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि समाजसेवी जतिंद्र कौर ने कही। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व प्रधान तेजिंद्र कौर,पूर्व सचिव मीरा मेहता व कमला कंवर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। जतिंद्र कौर ने तीज पर्व की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक बुराईंयो से लडऩे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के प्रकल्पों को चलाए हुए है,जोकि सराहनीय है। उन्होंने इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे रोपित करने के प्रकल्प की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान से जुडऩा चाहिए,वहीं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद भी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन्नर व्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। क्लब ने जरूरतमंद व पात्र महिलाओं को स्पोर्ट कर रहा है। वहीं बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए,वहीं क्लब सामाजिक विषयों पर जनजागरूकता शिविरों का आयोजन कर समाज में चेतना पैदा करने के लिए भी कार्य कर रहा है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किए। पांरपरिक वेशभूषा में सजधजकर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने गिद्दा पेश किया,जबकि सोलो सांग,सोलो डांस व समूह नृत्यों के अलावा फैशन शो भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में इन्नरव्हील क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,उपाध्यक्ष निशा शारदा,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर,तेजिंद्र कौर,पूर्व सचिव कमला कंवर,मीरा मेहता,रमा कालिया,अमरजीत बबली,पूजा कपिला,रंजना जसवाल,रंजना बख्शी,सुनीता शर्मा,प्रियंका बख्शी,गिन्नी व अन्य सदस्य उपस्थित थी।  बाक्स कार्यक्रम में रंजना जसवाल को मिस तीज चुना गया। जबकि रेखा शर्मा प्रथम रनरअप रही। जतिंद्र कौर को बेस्ट कांफीडेंस,रंजना जसवाल को ब्यूटीफुल आईज,कमला कंवर को बेस्ट केट वाक,प्रियंका बख्शी को बेस्ट ड्रेसअप,पूजा कपिला को सिल्की हेयर,रंजना बख्शी को क्यूट फेस व सुनीता शर्मा को बेस्ट डांस के लिए सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here