जालंधर। भारतीय हॉकी टीम के पास मेडल पक्का करने का मौका होगा। दरअसल, भारत सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ उतरेगा। इससे पहले भारत ने क्वॉटरफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया था। वहीं, भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला आज जर्मनी के साथ होगा। इस मुकाबले में सभी देश वासियों की निगाहें रहेंगी। क्योंकि इस मुकाबले को जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं फारवर्ड अटैकिंग हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह के पिता से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि इस बार टीम इंडिया बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और आगे भी इसी प्रदर्शन के चलते फाइनल तक पहुंचेगी और इस बार उम्मीद है कि गोल्ड मेडल भारतीय टीम जीतेगी।
मनदीप सिंह के पिता ने कहा कि पिछला मुकाबला काफी टफ था और 10 प्लेयर को लेकर ही भारतीय टीम पिछला मैच खेली थी और सेमीफाइनल में क्वालीफाई किया था। सभी प्लेयर्स और उनके बेटे मनदीप से बात हुई है और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार टीम इंडिया गोल्ड मेडल लेकर आएगी। पिछली बार भारतीय टीम जर्मनी को हराकर ही गांव मेडल जीती थी और सेमीफाइनल में जर्मनी को हराकर ही अब फाइनल में प्रवेश करेगी और गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में डालेगी।