Home International भड़की हिंसाः नेता के Hotel में 24 लोगों को जलाया जिंदा

भड़की हिंसाः नेता के Hotel में 24 लोगों को जलाया जिंदा

0
भड़की हिंसाः नेता के Hotel में 24 लोगों को जलाया जिंदा

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर हाहाकार मचा हुआ है। शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के बाद वहां दंगाई आवामी लीग पार्टी के लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसी के साथ अल्पसंख्यक भी हिंसा के शिकार है। गाड़ियों-दुकानों को आग के हवाले किया जा रहा है।

अब हालात और डरावने हो गए हैं। यहां एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित 24 लोगों को भीड़ ने जिंदा जला दिया। बांग्लादेश में हिंसा के बाद से ही लोग अवामी लीग पार्टी के एक नेता के होटल में रुके हुए थे। खबर है कि अज्ञात लोग आए और होटल को आग लगा दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई। इधर, बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 199 यात्रियों और 6 नवजातों को लेकर पहुंचा एयर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here