Home National इंसानियत शर्मसार : Tanker में पड़ी थी Driver की लाश, लोग लूटते रहे दूध, देखें वीडियो

इंसानियत शर्मसार : Tanker में पड़ी थी Driver की लाश, लोग लूटते रहे दूध, देखें वीडियो

0
इंसानियत शर्मसार : Tanker में पड़ी थी Driver की लाश, लोग लूटते रहे दूध, देखें वीडियो

नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला देखने को मिला है। गाजियाबाद के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक और दूध टैंकर के बीच भीषण टक्कर हुई। टक्कर इनती भीषण थी कि ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम सागर(45) के तौर पर हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने इंसानियत दिखाने की बजाय दूध लूटना शुरू कर दिया और उसी टैंकर में ड्राइवर की लाश पड़ी हुई है। जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोग मदद करने की जगह दूध लूटने में जुट गए। लोग बाल्टी और बोतल में दूध भरकर भागने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये घटना ABES इंजीनियरंग कॉलेज के ठीक पीछे घटी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कंडक्टर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here