Home National 2 Medal जीतकर Manu Bhaker ने रचा इतिहास, Delhi Airport पर हुआ स्वागत, देखें वीडियो

2 Medal जीतकर Manu Bhaker ने रचा इतिहास, Delhi Airport पर हुआ स्वागत, देखें वीडियो

0
2 Medal जीतकर Manu Bhaker ने रचा इतिहास, Delhi Airport पर हुआ स्वागत, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर आज भारत लौट आई हैं। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रचते हुए दो मेडल जीते। मनु का दिल्ली एयरपोर्ट (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल दिल्ली एयरपोर्ट) पर जोरदार स्वागत हुआ।

एयरपोर्ट से बाहर आते ही मनु के माता-पिता ने उन्हें गले लगाकर उनका माथा चूम लिया। मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे। वे एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। मनु पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु रविवार को होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी के लिए वापस पेरिस लौट जाएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here