Home National बड़ी लापरवाहीः अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा Municipal corporation का टेम्पो, वीडियो वायरल

बड़ी लापरवाहीः अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा Municipal corporation का टेम्पो, वीडियो वायरल

0
बड़ी लापरवाहीः अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा Municipal corporation का टेम्पो, वीडियो वायरल

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर पिछले कुछ दिनों से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में हैं। खासकर पोर्श कार से हुए दर्दनाक हादसे ने सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि उसके बाद भी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इसी तरह की एक घटना का पुणे का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ड्राइवर की घोर लापरवाही देखी जा सकती है। खैर, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, पुणे के हडपसर इलाके में बिना ड्राइवर के पुणे नगर निगम का टेम्पो अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने सर्तकता बरती इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। काफी दूर चलने के बाद जब टेम्पो की डिवाइडर से टक्कर हुई तब वह रुका। इस दौरान रिवर्स गियर में दौड़ रहे नगर निगम के टेम्पो को लेकर लोगों की जान अटकी रही। यह घटना यह घटना वैदुवाड़ी फ्लाईओवर पर रात करीब 11:45 बजे हुई। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि निगम का टेम्पो अचानक कैसे रिवर्स गियर में चलने लगा। पुणे नगर निगम द्वारा टेम्पो की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि पुणे नगर निगम में सड़क मेंटीनेंस डिपोर्टमेंट से जुड़ा एक टेम्पाे रात को वैदुवाड़ी फ्लाईओवर पर खड़ा हुआ था। टेम्पो में कोई स्टॉफ मौजूद नहीं था। तभी एकाएक टेम्पो पीछे की तरफ तेज गति से दौड़ने लगा। टेम्पो में तेज गति में दौड़ने से मौके पर अफरा-तरफ मच गई। काफी दूर तक टेम्पो तेज गति में चला। जब वह डिवाइडर से टकराकर रुका, तब लोगों ने राहत की सांस ली। जब यह घटना हुई तो उस वक्त पर पुणे के इस इलाके में ट्रैफिक कम था। नहीं तो टेम्पो के रिवर्स में चलने की वजह से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here