Home Breaking News Punjab: पराली को आग लगने से ट्रैक्टर सहित 4 ट्रालियां जलकर हुई राख

Punjab: पराली को आग लगने से ट्रैक्टर सहित 4 ट्रालियां जलकर हुई राख

0

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब के मुक्तसर साहिब के अंतर्गत गिद्दड़बाहा के गांव लुहारा में शॉर्ट सर्किट से खेतों में पड़ी पराली की गाठों को आग लग गई। आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि पास खड़ा एक ट्रैक्टर व चार ट्रालियां भी जल कर राख हो गईं। आग की लपटे इतनी तेज थी कि आसपास का एरिया भीषण हीटवेव की चपेट में आ गया। वहीं खेतों में लगे पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। आग की घटना मंगलवार की शाम करीब सवा छह बजे घटित हुई। उधर,सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया जा रहा है।

किसान रणधीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने धान की पराली की गांठें बना कर खेतों में लगा रखी हैं। खेतों के पास एक ट्रैक्टर व चार ट्रालियां खड़ी की हुई थीं। अचानक पराली में आग लग गई। उन्हें पड़ोस के लोगों ने आग के बारे में सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग की लपटे बहुत तेजी से फैल रही थीं। एक ट्रैक्टर व चार ट्रालियां भी आग की चपेट में आ गईं। पराली व वाहन जलने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पता नहीं आग कैसे लगी है। परंतु उन्हें संदेह है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। दमकल कर्मियों को सूचित किया तो वे घटना स्थल पर पहुंच कर आ बुझा रहे हैं। आग काफी फैल चुकी थी। पराली पूरी तरह से राख हो गई। वहीं वाहनों का भी कुछ नहीं बचा वे भी पूरी तरह से जल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here