Home Breaking News BJP सांसद के बेटे के काफिले की लग्जरी गाड़ी ने 3 मासूमों को कुचला, 2 की मौत

BJP सांसद के बेटे के काफिले की लग्जरी गाड़ी ने 3 मासूमों को कुचला, 2 की मौत

0
BJP सांसद के बेटे के काफिले की लग्जरी गाड़ी ने 3 मासूमों को कुचला, 2 की मौत

गोंडा: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करन भूषण शरण सिंह के काफिले की कार से हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है और एक घायल है।

ये हादसा यूपी के गोंडा के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और ग्रामीणों ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here