Home Breaking News Jalandhar : स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, देखें CCTV

Jalandhar : स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, देखें CCTV

0
Jalandhar : स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, देखें CCTV

जालंधर, ENS: थाना लाबडा के अंतर्गत आते गांव नाहलां में रायल स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की मंगलवार देर शाम डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले माधव के रूप में हुई है। देर रात लाबडा पुलिस ने स्विमिंग पूल से शव को निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

माधव के पिता भीम बहादुर ने बताया कि माधव अपने दोस्त गनेश के साथ शाम पांच बजे के करीब स्विमिंग पूल में नहाने गया था और रात को घर नहीं लौटा तो वह गनेश के घर तो उसने बताया कि वह चार दोस्त स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए थे और वह जल्दी आ गया था लेकिन माधव उसके साथ नहीं आया, जिसके बाद परिवार स्विमिंग पूल में तो उन्हें माधव का शव पानी से मिला। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना पांच की पुलिस को सूचित लेकिन इलाका थाना लाबडा का था तो उन्होंने लाबडा पुलिस को सूचित किया।

थाना लाबडा के जांच अधिकारी एएसआइ निरंजन सिंह ने स्विमिंग पूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि माधव पानी में नहीं रहा था कि बाद में वह पानी से बाहर आकर बैठ गया। कुछ समय के बाद उसने नाचते हुए उसने पानी में छलांग लगाई लेकिन वह पानी के ऊपर नहीं आया और उसके साथ नहा रहे दोस्तों को उसके बारे में पता ही नहीं चला और वह नहाने के बाद कपड़े उठाकर घर चले गए। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार बयान देने के हालात में नहीं था तो शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here