Home Himachal कुटलैहड़ की जनता का एक एक बोट पड़े भाजपा प्रत्याशी भुट्टो के पक्ष में: नितिन गडकरी

कुटलैहड़ की जनता का एक एक बोट पड़े भाजपा प्रत्याशी भुट्टो के पक्ष में: नितिन गडकरी

0
कुटलैहड़ की जनता का एक एक बोट पड़े भाजपा प्रत्याशी भुट्टो के पक्ष में: नितिन गडकरी
कुटलैहड़ के विकास की जिम्मेदारी मेरी, विकास का मॉडल बनाकर उभारेंगे कुटलैहड़ विस क्षेत्र को
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव टक्का में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को मंच से अपने पास बुलाया, और हजारों की भीड़ में देवेंद्र भुट्टो को भाजपा का कर्मठ ,ऊर्जावान,ईमानदार समाजसेवी करार देते हुए सभी से हाथ उठाकर देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो एक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। और आप सभी एकजुट होकर भुट्टो को कुटलैहड़ से जिताकर भाजपा की झोली में डाल दो। कुटलैहड़ के विकास की जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं। नितिन गडकरी ने कहा कि मेरा नाम नितिन गडकरी है और मैं जो मंच से बोल देता हूं उसे पूरा भी कर्ता हूं। अगर कुटलैहड़ के विकास और सड़कों के लिए सुक्खू सरकार के मंत्री को 15 सौ करोड़ दे सकता हूं, तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र की काया पलटने का मादा भी रखता हूं।
लेकिन मेरी एक ही कुटलैहड़ की जनता से अपील हैं कि देवेंद्र भुट्टो को इतनी बढ़त से जिताकर भाजपा की झोली में डाल दो कि आगे अगर कुटलैहड़ से कोई कांग्रेस की टिकट लेने में भी सौ वार सोचे। उन्होंने कहा कि मेरे पास सड़क जैसे बड़े विभाग है और हम ने मोदी सरकार में दस वर्षो के कांग्रेस सरकार जो पूर्व में रही है, उन्हे कुछ अलग करके बताया हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी की हर गारंटी पर भाजपा के कमल का बटन दबाकर कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो को जिताएं। कुटलैहड़ में जिस प्रकार 900 करोड़ से आपने सपनों का लठियानी मंदली पुल निर्माण होने जा रहा है उसी प्रकार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सैलानियों के लिए हर संभव प्रयासों से हर विकास कार्य को रफ्तार के साथ पूरा करके कृषि बागवानी एवं आम जनता को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर गारंटी जो मोदी सरकार देती है उसकी सौ प्रतिशत गारंटी है।
और जो आपके राज्य की कांग्रेस सरकार गार्ंटियो पर गारंटी दे रही है यह सब झूठ का पुलिंदा है। इसलिए आपका और आपके परिवार का आस पड़ोस एवं रिश्तेदारों का एक एक बोट कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में पड़ना चाहिए। कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाकर हिमाचल में इतिहास बना दुंगा ,यह मेरा आपसे वादा रहा। नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि,फ्री गैस सिलेंडर,बुजुर्गो के लिए आर्थिक सहायता,पक्के मकान आदि चार दर्जनों से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता को लाभ दिया हैं, यही मोदी सरकार की गारंटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here