InternationalCanada ने दिया झटका: PR का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों पर...

Canada ने दिया झटका: PR का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों पर गिरेगी गाज

नई दिल्लीः कनाडा सरकार ने एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पीआर का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों को सरकार ने झटका दिया है। एक्सप्रेस एंट्री पूल सिस्टम में फाइल लगाकर बैठे लाखों लोगों को श्रम बाजार प्रभाव मूल्यांकन (एलएमआईए) के जरिये मिले अतिरिक्त 50 से लेकर 200 अंक हटा दिए गए हैं। एलएमआईए के 50 से 200 अंक के जरिये आवेदकों को एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के माध्यम से स्थायी निवास (पीआर) का आमंत्रण (आईटीए) प्राप्त करने की अधिक संभावना होती है।

कनाडा के पूर्व इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर मंत्री पद जाने से पहले इसकी घोषणा कर चुके थे। 21 मार्च को करीब 4 घंटे के लिए सभी फाइल से ये अंक काटकर ट्रायल किया गया था और बाद में ये अंक दोबारा जुड़ गए थे, लेकिन कनाडा में मंगलवार सुबह होने के साथ ही सरकार द्वारा ये अतिरिक्त अंक काटने की घोषणा करते ही सभी फाइल से एलएमआईए के जरिये प्राप्त 50 से 200 अंक हटा दिए गए। यह परिवर्तन एक्सप्रेस एंट्री पूल में उन सभी उम्मीदवारों के सीआरएस स्कोर को प्रभावित करता है, जिनके पास पहले व्यवस्थित रोजगार के लिए अतिरिक्त अंक मिल चुके थे।

जिन उम्मीदवारों को पहले से ही पीआर के लिए आमंत्रण मिल चुके हैं या जिनके आवेदन प्रगति पर हैं वे इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे। 23 दिसंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति में आईआरसीसी ने कहा था कि अतिरिक्त अंकों को हटाना एक अस्थायी उपाय है, लेकिन यह नहीं बताया कि उपाय कब समाप्त होगा। सरकार ने अपने वेबपेज पर इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा ने लिखा है कि उम्मीदवारों के नए स्कोर को सही ढंग से दिखाने में कुछ दिन लग सकते हैं और सरकार ने प्रभावित उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे संपर्क न करें जब तक कि उनका स्कोर एक सप्ताह से अधिक समय तक अपडेट न हो।

पिछले जनरल एक्सप्रेस एंट्री ड्रा सिस्टम का स्कोर 521 रहा था, जिसके और कम होने की संभावना जताई जा रही थी, जिन आवेदकों का स्कोर 500 था अब उनके 50 अंक कटने से 450 रह गया है। ऐसे में अगर अगला ड्रा 500 या 490 भी आ जाए 450 स्कोर वालों की पीआर होना अब दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...