Home Himachal HOTEL TRANS SHIVA में पुलिस की Raid, 10 लड़कियां व महिलाएं काबू

HOTEL TRANS SHIVA में पुलिस की Raid, 10 लड़कियां व महिलाएं काबू

0
HOTEL TRANS SHIVA में पुलिस की Raid, 10 लड़कियां व महिलाएं काबू

मणिकर्णः कुल्लू के मणिकर्ण में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर HOTEL TRANS SHIVA में रेड की। रेड दौरान पुलिस ने 10 लड़कियों व महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने 2 नेपाली महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने होटल में जब रेड मारी तो 2 अलग-अलग कमरों से 10 लड़कियां मिलीं। महिला पुलिस थाना कुल्लू में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3, 4, 7 के तहत मामला एफआईआर संख्या 19/24 दिनांक 08.08.2024 दर्ज किया गया है। इसके बाद इन लड़कियों का क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

पुलिस ने होटल के प्रबंधक हीरा लाल को भी पकड़ा है। उस पर भी रेस्क्यू की गई लड़कियों ने वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। नेपाली महिलाओं पर आरोप है कि वह लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के दलदल में धकेलती थीं, और बाद में उन्हें मजबूर कर उन्हें ग्राहकों के सामने भेजती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here