Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Himachal Rainfall: हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Himachal Rainfall: हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

Mahabir
Last updated: August 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Himachal Rainfall Landslide Alert LIVE: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मूसलाधार बारिश जारी है। प्रदेश के कुल्ली के डोभी में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे लगभग 130 लोगों को कुल्लू पुलिस (Kullu Police) और पतलीकूहल अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को पीठ पर बैठाकर नाला पार करवाया।

Contents
  • कंगना रनोट ने जताया दुख
  • मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं
  • हाईवे और सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में यह घटना फोजल नाले में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण हुई। उधर, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन (Chandigarh-Manali four lane) पर मंडी में ओट के बनाला के पास पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया। मंडी (Mandi) से सांसद कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया।

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी
हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

कंगना रनोट ने जताया दुख

कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने कहा कि मंडी बनाला के पास हुए भीषण हादसे का समाचार अत्यंत दुखद है। पहाड़ धंसने से कई लोग और वाहनों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मैं प्रशासन के संपर्क में हूं। इसके कुछ ही घंटे बाद मंडी के DC ने कंगना रनोट के दावे को नकार दिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

DC अपूर्व देवगन ने कहा- बनाला लैंडस्लाइड में किसी भी गाड़ी और व्यक्ति के चपेट में आने की एविडेंस नहीं है। नेशनल हाईवे से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं, चंबा में 4 दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया है। रावी नदी के तेज बहाव से बाजार के साथ निचले घरों के नीचे भूमि कटाव हो रहा है। इससे कई घर खतरे की जद में हैं।

Himachal Weather Rainfall News Update
Himachal Weather Rainfall News Update

मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं

कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के ज्यादातर भागों में 3 दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। सड़कें, पानी और बिजली भी बंद है। इससे चंबा, मनाली और लाहौल-स्पीति में फंसे पर्यटकों के परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे। चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2 हजार से ज्यादा टूरिस्ट और मणिमहेश यात्री फंसे हुए हैं। यहां सड़कें बहाल होने का काम जारी है।

चंबा में बारिश से हुए नुकसान का अभी सही आकलन नहीं हो पाया है। डलहौजी के विधायक के अनुसार, अकेले उनके विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा घरों को बादल फटने से क्षति हुई है। भरमौर और चंबा विधानसभा में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सरकार ने भरमौर में फंसे 335 लोगों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें फंसे हुए श्रद्धालुओं के नाम और नंबर भी दिए गए हैं।

Himachal Landslide News Update
Himachal Landslide News Update

हाईवे और सड़के बंद

कुल्लू जिले के बंजार व मनाली सब डिवीजन में आज स्कूल बंद हैं। कुल्लू-मनाली को जोड़ने वाला चंडीगढ़-मनाली फोरलेन आज शाम तक बहाल हो सकता है। मंडी से कुल्लू तक बुधवार को सड़क छोटे वाहनों की बहाल कर दी गई थी। मगर रात में दोबारा लैंडस्लाइड से सड़क बंद हो गई।

इस बीच मौसम विभाग ने आज 5 जिले ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी इन जिलों के अलावा कांगड़ा और बिलासपुर में यलो अलर्ट है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार की ई-गवर्नेंस में बड़ी पहल ,शहरी नागरिकों के लिए शुरू होंगी 8 नई सेवाएं
Next Article Punjab News: एस.सी. समुदाय की शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी और हेल्पलाइन बनाने के आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.