Home Punjab>Bathinda Punjab: ड्रग इंस्पेक्टर के 13 ठिकानों पर STF की रेड

Punjab: ड्रग इंस्पेक्टर के 13 ठिकानों पर STF की रेड

0
Punjab: ड्रग इंस्पेक्टर के 13 ठिकानों पर STF की रेड

फाजिल्काः पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एसटीएफ मोहाली और एसटीएफ बठिंडा ने बठिंडा के मौड़ मंडी शीशन मित्तल, ड्रग इंस्पेक्टर के 13 ठिकानों पर रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार मित्तल अबोहर में तैनात है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत 13 जगह पर दबिश दी है। टीमें इस दौरान बठिंडा, मोहाली, गिदड़बाहा, जीरकपुर ओर फतेहबाद में जांच के लिए पहुंची। सारे ऑपरेशन की एसटीएफ द्वारा वीडियोग्राफी करवाई जा रही है।

वहीं, अभी तक मामले की जांच चल रही है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि जेल में बंद बड़े नशा तस्करों के साथ आरोपी के संबंध है। इससे उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई हुई है। सर्च में एसटीएफ के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। कई दस्तावेज भी एसटीएफ ने जुटाए हैं। एसटीएफ अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ड्रग तस्करों के साथ सिथेंटिक ड्रग रैकेट में शामिल था। वहीं, सर्च पूरी होने के बाद सारी जानकारी शेयर की जाएगी।

एडीजीपी STF नीलाभ किशोर ने बताया कि पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के बीस से भी अधिक बैंक खातों को फ्रीज करवाया है। कुछ बैंक लाॅकर भी मिले हैं, जिन्हें भी फ्रीज करवाया गया है। जब यह रेड पूरी हो जाएगी, तो इस बारे में जानकारी शेयर की जाएगी। दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो आरोपी ने नशा तस्करी के पैसों से करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई हुई। जिसे अब एसटीएफ द्वारा पहल के आधार पर अटैच किया जाएगा। पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। करीब एक महीने से एसटीएफ जांच में जुटी हुई थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here