Home Himachal बाइक सवार ने भदसाली में राहगीरों को मारी टक्कर, दो घायल

बाइक सवार ने भदसाली में राहगीरों को मारी टक्कर, दो घायल

0
बाइक सवार ने भदसाली में राहगीरों को मारी टक्कर, दो घायल
ऊना/ सुशील पंडित : बीती रात उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदसाली में एक बाइक सवार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों ही घायल हो गए जिनमें से एक भदसाली निवासी तथा एक हरियाणा का रहने वाला है ।आरोपी बाइक चालक की पहचान सुशील तिवारी(42) पुत्र सुरिन्द्र तिवारी नया नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रुप में हुई है।जो पंडोगा फैक्ट्री में काम करता है और काम से छुट्टी के बाद अपने घर नंगल की ओर जा रहा था । रास्ते में तेज रफ्तार के कारण उसने दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों की पहचान बिशन सिंह (52)पुत्र उमेद सिंह गांव ववानी थाना व तहसील दमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड व अरुण सैनी (35) पुत्र सोहनलाल गांव भदसाली वार्ड नंबर 6 हरोली जिला ऊना के रुप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here