Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Action में आए RTO, एक ही School के 12 वाहनों के काटे चालान

Jalandhar: Action में आए RTO, एक ही School के 12 वाहनों के काटे चालान

0
Jalandhar: Action में आए RTO, एक ही School के 12 वाहनों के काटे चालान

जालंधर, ENS: सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत भोगपुर में स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई। यह चैकिंग अभियान क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) जालंधर अमनप्रीत सिंह की हिदायतों पर किया गया। इस चैकिंग के दौरान एक ही प्राइवेट स्कूल के एक दर्जन स्कूली वाहनों के चालान किए गए। वहीं इस कार्रवाई को लेकर आरटीओ अमनप्रीत सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 12 स्कूल वाहन ऐसे पाए गए, जो सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तों पूरी नहीं करते थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ स्कूल बसों के चालकों ने वर्दी नहीं पहनी थी, जबकि कुछ वाहनों में अटेंडेंट नहीं थे, वहीं कुछ वाहन अनफिट पाए गए। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूल वाहनों के जरूरी दस्तावेज पूरे न होने के कारण उनके चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त प्राइवेट स्कूल के वाहनों के बारे में उनको ई-मेल द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्यवाही की गई है। आरटीओ अमनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी किस्म का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आने वाले दिनों में भी स्कूली वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक ये सुनिश्चित करें कि स्कूल वाहन, रोड सेफ्टी नियमों और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तें पूरी करते हों। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील है कि यदि उनके बच्चों की स्कूल वैन या बस में किसी प्रकार की कमी नजर आती हो तो स्कूल मैनेजमेंट के ध्यान में लाएं, ताकि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को सौ प्रतिशत लागू किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here