Home Punjab>Ludhiana Punjab: नहीं थम रहे हादसे, नशे में धुत्त होकर ड्राइवर ने दीवारी में ठोकी School Bus

Punjab: नहीं थम रहे हादसे, नशे में धुत्त होकर ड्राइवर ने दीवारी में ठोकी School Bus

0
Punjab: नहीं थम रहे हादसे, नशे में धुत्त होकर ड्राइवर ने दीवारी में ठोकी School Bus

बच्चों में मची चीख पुकार, मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को किया काबू

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्कूल बस के हादसे सामने आ रहे है। हाल ही में जगराओं और कपूरथला में स्कूल बस के हादसे का मामला सामने आया था। इस घटना को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है कि अब ताजा मामला दोबारा जगराओं के गांव बुचकर से सामने आ गया है। बताया जा रहा हैकि शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने दीवार में स्कूल बस ठोक दी। घटना दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बच्चे हादसे का शिकार नहीं हुए। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे गांव वासियों ने ड्राइवर को काबू कर लिया। गांव वासियों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था। वहीं ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी। रात के समय कुछ शराब बच गई तो, उसने सुबह उठते पी ली। जिसके बाद वह गांव बर-साल से होते हुए अलग अलग 4 गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। जहां पर शराब का नशा ज्यादा होने के कारण बस डोलती हुई सीधे घर की दीवार के साथ जाकर टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन कर गांव के घरों से बाहर आ गए। लोगो ने पहले बच्चों को बस से बाहर निकला, फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत बस चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here