Home Punjab>Amritsar Punjab: 6 लाख ड्रग मनी व हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार

Punjab: 6 लाख ड्रग मनी व हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार

0
Punjab: 6 लाख ड्रग मनी व हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः देहात में एसपी डी हरविंदर सिंह की अगुवाई में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 6 लाख की ड्रग मनी और 300 ग्राम हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुछ दिन पहले जतिंदर सिंह और लवप्रीत सिंह को 1 किलो हेरोइन और स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

जिस संबंध में दोनों के खिलाफ घरिंडा थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सुखप्रीत सिंह और अशोक कुमार को 6 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ राजू, गुरप्रीत सिंह और राजबीर सिंह को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जबकि उनका साथी मनप्रीत सिंह निवासी अबदाल मौके से भाग गया।

बता दें कि सुखप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह दोनों लोहारका निवासी हरभज सिंह उर्फ ​​जावेद के इशारे पर नशा तस्करी का यह धंधा चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरभज सिंह भगोड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद इस समय ड्रग तस्करी का पूरा कारोबार अमेरिका से चला रहा है। उक्त मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 6 लाख ड्रग मनी, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इन गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here