Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला बाहर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला बाहर

Mahabir
Last updated: August 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: हिमाचल में हुई भारी बारिश और बादल फटने तथा पंजाब (Punjab) में हुई तेज़ बरसात के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) की ओर से युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

Contents
  • स्वयं ग्राउंड पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया
  • फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित
  • 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए
  • ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई
Flood in Punjab
Flood in Punjab

स्वयं ग्राउंड पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया, जिनमें गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोज़पुर में 2000, कपूरथला में 480 और फाज़िल्का में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न ज़िलों में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया गया।

Barinder Goyal slammed the Centre and neighbouring states
Barinder Goyal slammed the Centre and neighbouring states

फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स संगरूर में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव सतोझ हरआओ, डस्का और संगतपुरा में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी विशेष गिरदावरी करवा कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिया जाएगा।

फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। ज़िला प्रशासन की ओर से करीब 13 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने सरकारी स्कूल बारीके में बनाए गए राहत कैंप का दौरा किया।

24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए

इसके अलावा उन्होंने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। कावांवाली पत्तन में 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को पैक्ड फूड, सूखा राशन और पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया और इस इलाके में अब तक एनडीआरएफ की टीमों द्वारा 100 लोगों को बाहर निकाला गया है।

इसी तरह कपूरथला ज़िले में अब तक कुल 480 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर लोधी में 200 परिवार, भुलत्थ में 180 परिवार और कपूरथला में 100 परिवार शामिल हैं। इसी तरह पंजाब के राजस्व और पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाना ज़िले की ससराली कॉलोनी में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ब्यास क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाउपुर और अन्य नज़दीकी गाँवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। ज़िला प्रशासन गुरदासपुर की ओर से डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई गई।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के गाँव घड़ुंम, कुत्तीवाला, सबरां, जलोके, कोटबुड़्ढा, भाउवाला, राधलके और मुट्ठियावाला का दौरा किया। उन्होंने मोटर बोट से ज़रूरतमंद लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा पहुँचाने और पानी में फँसे लोगों को रेस्क्यू करने की अगुवाई की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: अमन अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री से की ये अपील, पढ़ें
Next Article Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी; बाढ़ से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए टीमें और एम्बुलेंसें तैनात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.