Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Jalandhar : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

0
Jalandhar : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, मौत

जालंधर। शहर से एक दुखद खबर सामने आई। जहां, एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक की पहचान विनोद कुमार उर्फ गोल्डी सुधामा विहार के रूप में हुई है। वहीं, मिली जानकारी के परिवार को आत्महत्या का पता तब चला, जब उन्होंने शव को पंखे से लटकता हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया। थाना सात के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक के भाई ने घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 1 बजे भाई ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाई ने यह कदम अपने ससुराल वाले से तंग आकर उठाया है। इस घटना बारे पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन से मामले बारे बनती कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here