Home Punjab>Ludhiana Punjab: 5 दिन से लापता इंजीनियर का कार से मिला शव

Punjab: 5 दिन से लापता इंजीनियर का कार से मिला शव

0
Punjab: 5 दिन से लापता इंजीनियर का कार से मिला शव

लुधियानाः कार में बेसुध हालात में व्यक्ति मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी ईशर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को बाहर निकाल परिजनों को सूचित किया। वहीं व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव फोकल प्वाइंट के इलाका ईशर नगर में एक शराब के ठेके के पीछे प्लाट में पड़ा था। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विवेक दत्त के रूप में हुई। मृतक मूलरूप से अमृतसर के मजीठा रोड का रहने वाला है। वह अपने माता पिता की मौत के बाद लुधियाना में अपने चाचा के पास नीची मंगली के इलाके में रहता है।

मृतक के चाचा के अनुसार वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं गया। जिसके बाद उसके चाचा उसे ढूंढने में लगे हुए थे। ईशर नगर में कार में उसका शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी ईशर नगर के इंचार्ज एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर वह युवक के परिजनों को सूचित कर उसका पोस्टमार्टम करवाकर अगली करवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here