Home Mohali Punjab: पानी के तेज़ बहाव में फंसी Bolero कार, देखें वीडियो

Punjab: पानी के तेज़ बहाव में फंसी Bolero कार, देखें वीडियो

0
Punjab: पानी के तेज़ बहाव में फंसी Bolero कार, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ताज़ा मामला पटियाला की राव नदी से सामने आया है जहां पर पानी के तेज़ बहाव में एक कार फस गई जिसे लोगों द्वारा बचाने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकार के मुताबिक बलेरो गाड़ी में सवार होकर दो लोग चंडीगढ़ से आ रहे थे, लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण वह राव नदी में फंस गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हैं वहां से बाहर निकालने के लिए उनकी तरफ रस्सी की मदद ले रहै हैं। इस सारी घटना की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि वहां स्थिति कितनी भयानक थी, अगर थोड़ी और देर होती तो उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता।

हर साल पटियाला की राव में पानी बढ़ने से कई हादसे सामने आते हैं, जिसे प्रशासन हल्के में लेती है जिसके कारण कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। इसमें कहीं न कहीं गलती आम लोगों की भी है, उन्हैं पानी के तेज़ बहाव को देखते हुए वहां से नहीं गुज़रना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here