Home Breaking News नाबालिग ने किये 1.45 करोड़ के गहने चोरी, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

नाबालिग ने किये 1.45 करोड़ के गहने चोरी, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

0
नाबालिग ने किये 1.45 करोड़ के गहने चोरी, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो
जयपुरः शहर के एक फाइव स्टार होटल में चोरी होने की खबर सामने आई है। दरअसल यहां के एक मशहूर होटल में शादी समारोह के दोरान एक नाबालिग ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने चुराकर फरार हो गया।वहीं इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सदस्य को हिरासत में लिया है और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आठ अगस्त को हुई थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने सात टीमें बनाईं और 48 घंटे के अभियान के बाद गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया गया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान एक नाबालिग अपने साथियों के साथ बैग चुराने के बाद होटल से भागता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कारवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.45 करोड़ रुपये का कीमती सामान बरामद किया गया है। आरोपी कांवड़ यात्रियों के साथ घूम रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here