Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Police की वर्दी में आया व्यक्ति साथी संग Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

Jalandhar News: Police की वर्दी में आया व्यक्ति साथी संग Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

0
Jalandhar News: Police की वर्दी में आया व्यक्ति साथी संग Activa लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: 15 अगस्त को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। इस दौरान जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है। वहीं आज एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया। इस दौरान लोगों से शरारती अनंसरों के खिलाफ सूचना देने की अपील की गई। वहीं पुलिस की वर्दी में एक्टिवा पर घूम रहे व्यक्ति का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

जिसमें व्यक्ति साथ के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आता है और सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की एक्टिवा के पास रूक जाता है। इस दौरान वह बड़े आराम से वहां पर खड़ी एक्टिवा को लेकर फरार हो जाते है। इस घटना का वीडियो सोशल पर काफी वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्रीन एवेनयू बताई है जो कि थाना भार्गव कैंप के अधीन आता है।

घटना की शिकायत थाना भार्गव कैंप में पीड़ित ने दे दी है। पीड़ित एक्टिवा मालिक नितेश ने बताया कि रात को भाई ठीक नहीं था जिस कारण वो दुकान के बाहर एक्टिवा खड़ा करके चला गया था। पीड़ित ने कहा कि जब सुबह आकर देखा तो एक्टिवा चोरी हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस की वर्दी में घूम रहे व्यक्ति और उसके साथी द्वारा घटना को अंजाम देने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here