Home Sports Manu Bhaker ने ओलंपिक के बाद लिया ब्रेक, इस टूर्नामेंट से रहेंगी बाहर!

Manu Bhaker ने ओलंपिक के बाद लिया ब्रेक, इस टूर्नामेंट से रहेंगी बाहर!

0
Manu Bhaker ने ओलंपिक के बाद लिया ब्रेक, इस टूर्नामेंट से रहेंगी बाहर!

नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। मनु भाकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मनु भाकर अक्टूबर में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से बाहर रह सकती है। क्योंकि उन्होंने तीन महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। बता दें कि मनु ऐसी पहली भारतीय बन गई थीं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो पदक जीते।

मनु ने सबसे पहले वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता था। फिर दूसरा ब्रॉन्ज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। उनके कोच जसपाल राणा ने जानकारी दी। जसपाल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेंगी या नहीं क्योंकि वह तीन महीने का ब्रेक ले रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘वह लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही है तो यह नॉर्मल ब्रेक है। निशानेबाजी विश्व कप दिल्ली में 13 से 18 अक्टूबर के बीच होगा. जसपाल ने कहा कि ब्रेक के बाद वे 2026 एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों पर काम करेंगे. पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here