Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पुलिस कर्मी द्वारा Activa ले जाने के मामले में पीड़ित आया सामने, बताई असल वजह, देखें वीडियो

Jalandhar News: पुलिस कर्मी द्वारा Activa ले जाने के मामले में पीड़ित आया सामने, बताई असल वजह, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पुलिस कर्मी द्वारा Activa ले जाने के मामले में पीड़ित आया सामने, बताई असल वजह, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में ग्रीन एवेन्यू में पुलिस वर्दी में व्यक्ति एक्टिवा पर साथी के साथ सवार होकर आता है। इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ी अन्य सफेद रंग की एक्टिवा साथ लेकर मौके से फरार हो जाता है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की शिकायत थाना भार्गव कैंप में पीड़ित ने दे दी है। पीड़ित एक्टिवा मालिक नितेश ने बताया कि दुकान के बाहर एक्टिवा खड़ी की थी।

दरअसल, रात को भाई ठीक नहीं था जिस कारण वो दुकान के बाहर एक्टिवा खड़ा करके चला गया था। पीड़ित ने कहा कि जब सुबह आकर देखा तो एक्टिवा चोरी हो चुकी थी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने कहा कि वह कई घंटों से थाने में घूम रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने कहा अभी तक थाने में मुंशी ना होने के कारण ना तो शिकायत दर्ज की जा रही है और ना ही एक्टिवा के बारे में कुछ पता चला है।

पीड़ित ने कहा कि ना तो उसने और उसके परिवार ने खाना खाया है। अभी तक उन्हें एक्टिवा ले जाने के बारे में कुछ पता भी नहीं चल पाया है। पीड़ित ने कहा कि थाने में कर्मी को भी नहीं पता उनके थाने का कर्मी एक्टिवा लेकर आया है या किसी और थाने का कर्मी एक्टिवा लेकर गया है। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी एक्टिवा लौटा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here