ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर 8 बजे भाजपा कार्यालय दीप कमल पहुंचेंगे जहां 8 से 9 बजे तक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सुबह 9 बजे जिला भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर अपने इस प्रवास के दौरान जिला के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। जबकि इसके बाद वह पंजाब के जेजों में हुए दर्दनाक हादसे के मृतकों के घर पहुंच कर उनके परिजनों से सांत्वना भी जताएंगे।