Home National कैबिनेट बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर, OBC आरक्षण अधिनियम को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर, OBC आरक्षण अधिनियम को मंजूरी

0
कैबिनेट बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर, OBC आरक्षण अधिनियम को मंजूरी

देहरादूनः कई अहम फैसलों को लेकर उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान 36 प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। मुख्य रूप से नगर निकायों के लिए ओबीसी आरक्षण अधिनियम को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया। जिस पर कैबिनेट ने निकायों के ओबीसी आरक्षण अधिनियम के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया है।

बैठक के दौरान कैबिनेट ने पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने की मंजूरी भी दे दी है। साथ ही डोईवाला अभी तक सी ग्रेड की नगर पालिका थी, जिसको सी-वन ग्रेड में लाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। वहीं निकायों के ओबीसी आरक्षण एक्ट के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

बता दें कि कैबिनेट बैठक में नगर पालिका परिषद डोईवाला का उच्चीकरण, नगर निगम अधिनियम में संशोधन, खेल विश्वविद्यालय, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाना, उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना 2024, उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली, अन्य पिछड़ा जाति तथा ईबीसी छात्रवृत्ति योजना आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here