Home Punjab>Jalandhar Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, MLA Sukhwinder Sukhi आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, MLA Sukhwinder Sukhi आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

0
Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, MLA Sukhwinder Sukhi आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अकाली दल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। एक ओर पार्टी में अंदरूनी विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर पार्टी छोड़कर नेताओं का जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के चलते आज बंगा से अकाली दल विधायक सुखविंदर सुखी आप पार्टी में शामिल हो गए है। अकाली दल विधायक सुखविंदर सुखी को सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। उन्होंने इस मौके कहा कि वह डॉ अंबेडकर की सोच को लेकर आगे चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ सुक्खी को और जिम्मेदारियां दी जाएगी। डॉ. सुक्खी ने कहा कि अकाली दल में उन्हें पूरा मान सम्मान मिला है। लेकिन हलके का विकास उनकी प्राथमिकता है। उनके पार्टी छोड़ने को शिरोमणि अकाली को झटका माना जा रहा है। बता दें कि बीते दिन युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटंने के दौरान भी सीएम मान ने अकाली दल पर जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को अब 25 नेताओं को इकट्ठे करना मुश्किल हो गया है।

इस दौरान मान ने एनएचएआई मामले को लेकर बातचीत की। सीएम मान ने कहा कि बीते दिन हमने केंद्र को पत्र के जरिए जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र पहले यूपी और हरियाणा में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखे। वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब में चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर मान ने कहा कि लुधियाना और जालंधर में जो दो मामले सामने आए थे, वह ठेकेदारों की पेमेंट को लेकर के आपस में हुए विवाद को लेकर हुआ था। सीएम मान ने कहा कि बाकी प्रोजेक्ट के इर्द-गिर्द जिन भी किसानों के जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर मामला लंबित है। उसको लेकर सरकार की ओर से आर्बिट्रेटर के साथ ऐसे मामलों की समीक्षा कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को लेकर सीएम मान ने कहा कि पिछले दिनों राज्यपाल द्वारा पंजाब के आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसको लेकर सीएम मान ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, अगर वे सरकार के कामकाज में बाधा नहीं डालते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here