Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: फिर खुली नगर निगम की पोल, नहीं लिया पिछली बारिश से सबक, सड़कों पर खड़ा हुआ पानी, देखें Live

Jalandhar News: फिर खुली नगर निगम की पोल, नहीं लिया पिछली बारिश से सबक, सड़कों पर खड़ा हुआ पानी, देखें Live

0
Jalandhar News: फिर खुली नगर निगम की पोल, नहीं लिया पिछली बारिश से सबक, सड़कों पर खड़ा हुआ पानी, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में आज सुबह कुछ समय के लिए हुई बरसात ने एक बार फिर से नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। लगता है कि तीन दिन पहले रविवार को हुई बरसात के दौरान सड़कों पर पानी खड़ा होने से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। जिसके चलते आज पिछली बार की तुलना में हुई कम बरसात से ही सड़कों पर पानी खड़ा हो गया है। सड़कों पर पानी खड़ा होने से कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा है।

आज सुबह 11 बजे बरसात होने से भगवान वाल्मीकि चौक के पास सड़कों पर पानी भर गया है। इस दौरान दुकानदारों का कहना हैकि कारोबार में वैसे ही मंदी चल रही है। वहीं सड़कों पर पानी भरने से ग्राहक भी नहीं आते। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन द्वारा सीवरेज की सफाई भी नहीं करवाई गई, जिसके चलते कुछ समय की बरसात होने से ही सड़कें पानी से भर जाती है। बता देंकि रविवार को हुई तेज बारिश से सड़कों सहित लोगों के घरों में भी पानी घुस गया था।

इस दौरान मेयर हाउस में भी बरसात का पानी चला गया था। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी। मेयर हाउस में बरसात के पानी से फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा था। हालांकि उस दौरान नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने कहा था कि वह कैमरों के जरिए पानी शहर में जमा होने के बारे में पता लगा रहे है। जिसके बाद समस्या को हल किया जाएंगा, लेकिन तीन दिन बाद दोबारा हुई बरसात के चलते फिर से सड़कों पर पानी भर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here