Home Government News>Punjab Govt Punjab News: Cabinet Meeting में फायर सेफ्टी नियमों में हुआ संशोधन

Punjab News: Cabinet Meeting में फायर सेफ्टी नियमों में हुआ संशोधन

0
Punjab News: Cabinet Meeting में फायर सेफ्टी नियमों में हुआ संशोधन

इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि पंजाब विधानसभा का मानूसन सत्र दो सितंबर से शुरू होगा जोकि यह सत्र चार सितंबर तक चलेगा। कहा गया है कि सेशन में अब तक जो भी कानून पास किए जाएंगे, उनको मंजूरी दी जाएगी। वहीं, पंजाब फायर सेफ्टी नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब लोगों को फायर सेफ्टी संबंधी एनओसी हर साल नहीं बल्कि 3 साल के बाद लेनी पड़ेगी। वहीं, फायर विभाग में भर्ती नियमों में संशोधन किया जाएगा। विशेषकर महिलाओं के भर्ती नियम आसान किए जाएंगे, उन्हें छूट दी जाएगी। पंजाब के फैमिली कोर्ट में तैनात काउंसलरों का अब दैनिक भत्ता 600 रुपए मिलेगा। कैबिनेट मीटिंग में भत्ता बढ़ाने की मंंजूरी दी गई है। क्योंकि पहले उन्हें 75 रुपए दैनिक भत्ता मिलता था। जो कि आज के समय बहुत कम है। कोर्ट में अब बहुत ज्यादा आ रहे है। ऐसे काउंसलरों पर काम का बोझ अधिक था। इसके चलते यह फैसला लिया गया। पंजाब की पहली स्पोट्र्स पॉलिसी को भी मीटिंग में मंजूरी दी गई है। वहीं, पदक खिलाड़ियों के लिए 500 पद का कॉडर स्थापित किया जाएगा। इसमें 460 सीनियर कोच व 40 डिप्टी डायरेक्टर के पद शामिल होंगे। इसके अलावा स्टेट यूथ सर्विसेज पॉलिसी 2024 प्रस्ताव भी मंजूरी दी गई। हर गांव यूथ क्लब होगा। पंद्रह से 35 साल के लोग मेंबर होंगे। करीब आठ करोड़ का बजट रखा गया है। एडवेंचर स्पोटर्स को बढ़ावा देने के लिए शिवालिक के पास एरिया विकसित किया जाएगा। इस बारे में पॉलिसी पहले ही तैयार की जा चुकी है। राज्य में दिव्यांग बच्चों की देखभाल के लिए भी प्रस्ताव मंजूरी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here