लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत दी गई है। जिसके तहत 31 जुलाई तक हुई प्रॉपर्टी की डील की रजिस्ट्री पर एनओसी की छूट मिलेगी। यह फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान किया गया है। जिसकी पुष्टि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की गई है। इसके मुताबिक इस संबंध में नोटीफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।