Home Punjab>Ludhiana Punjab : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक कर्मी की मौत

Punjab : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक कर्मी की मौत

0
Punjab : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक कर्मी की मौत

लुधियाना :– गत रात एक बैंक कर्मी की साहनेवाल पुल पर सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर(55) निवासी नूरवाला रोड निवासी के तौर पर हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान बैंक कर्मी छुट्टी कर अपने बाइक से दोराहा से वापिस लुधियाना स्थित नूरवाला रोड पर अपने घर की तरफ आ रहा था। जहां रास्ते में उसके बाइक को तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

 जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार करीब 100 मीटर तक दूर जाकर गिरा। जिसे खून से लथपथ व्यक्ति को राहगीरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। उसके परिजनों को सूचित किया। घायल को नजदीकी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक के भाई विक्रांत ने बताया कि उसका बड़ा भाई दोराहा के एक प्राइवेट बैंक में गोल्ड वेल्युर का काम करता था। वह  गत रात बैंक से छुट्टी कर वापिस घर लौट रहा था, कि रास्ते मे उसे साहनेवाल पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पुहंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here