Home Punjab>Ludhiana पड़ोसी के साथ घर लौट रहा था बच्चा, कैंटर ने कुचला, देखें वीडियो

पड़ोसी के साथ घर लौट रहा था बच्चा, कैंटर ने कुचला, देखें वीडियो

0
पड़ोसी के साथ घर लौट रहा था बच्चा, कैंटर ने कुचला, देखें वीडियो

खन्नाः नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने पड़ोसी संग मंजी साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। मृतक की पहचान चिराग पासवान निवासी खटीका मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई। जबकि एक्टिवा चला रहा पड़ोसी भरत विजन घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गग्गड़माजरा के पास फुटपाथ पर एक युवक गिरा पड़ा था। राहगीर उसकी मदद के लिए वहां इकट्ठे हुए। लोगों को देख एक व्यक्ति ने अपनी वेगनआर कार जीटी रोड के बीच खड़ी कर दी। इसी बीच एक्टिवा पर भरत और 10 वर्षीय बच्चा चिराग पीछे आ रहे थे। पीछे से कैंटर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे बैठा बच्चा चिराग सड़क पर गिर गया और एक्टिवा चालक भरत एक तरफ गिर गया। कैंटर बच्चे के ऊपर से निकलने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पहले एंबुलेंस बुलाकर घायल भरत को सिविल अस्पताल भेजा गया। बाद में बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इसके साथ ही कोट चौकी से पुलिस बुलाकर वेगनआर गाड़ी और कैंटर पुलिस के कब्जे में दिए गए। ट्रैफिक को सुचारू बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here