Home National दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

0
दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

जमुईः सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गौरा इलाका निवासी संजय साव (45) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में दीपक कुमार, नंदलाल मांझी, विकास कुमार और चंदन कुमार शामिल है।

जांच में सामने आया कि संजय साव के घर में बने सेप्टिक टंकी का सेंटरिंग खोला जा रहा था। इस दौरान संजय साव और दो मजदूर बेहोश हो गए थे। इस दौरान उन्हें बचाने के चक्कर में दो मजदूर और बेहोश हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को टंकी से रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संजय साव की मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here