Home Haryana हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 3 घायल

हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 3 घायल

0
हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 3 घायल

हिसार : जिले के खरड़ अलीपुर में हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आनंद(28) निवासी हिसार के खरड़ अलीपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के साथ खड़े तीन दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात देर शाम की है। आनंद अपने 3 साथियों अंकित, अनूप और राहुल के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह गांव के अड्डे पर अपनी गाड़ी को रोक कर सामान खरीदने लगा।

आनंद अपने तीनों दोस्तों के साथ वहां खड़ा था तो, तभी अचानक 3 हमलावर वहां पर पैदल आए। उन्होंने आते ही आनंद सहित चारों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद तीनों हमलावर पैदल ही वहां से भाग गए। फायरिंग का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में घायल आनंद को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल ही वहां से फरार हो गए। युवक की छाती में दो गोलियां मारी गई हैं। युवक को कुल पांच गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर 6-7 गोलियों के खोल बरामद हुए है। घायलों को इलाज के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आनंद की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों ने पुलिस से तुरंत हमलावरों को पकड़ने की मांग की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आनंद की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here