Home Haryana करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

0
करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

पानीपत : किशनपुरा की शास्त्री कॉलोनी में सड़क पार करते समय डिवाइडर के बीच में लगी स्ट्रीट लाइट छूने पर युवक को करंट लग गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। जिसके बाद पड़ोसी उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगल सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मंगल तीन बच्चों का पिता था। वह घर पर कमाने वाला इकलौता ही था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला है। वह ड्राइवरी करता है।

वह अपनी गाड़ी को ट्रक यूनियन में खड़ी कर घर लौट रहा था। रात को जब वह खन्ना रोड के सामने गोहाना रोड पर पहुंचा, तो उसे वहां मंगल सिंह निवासी शास्त्री कॉलोनी मिल गया। दोनों वहां से अपने-अपने घर के लिए चल दिए। रास्ते में वह सामान लेने चला गया था। मंगल सिंह सड़क क्रॉस कर रहा था, कि डिवाइडर के बीच लगी स्ट्रीट लाइट पोल पर मंगल सिंह का हाथ लग गया था। पोल में करंट होने की वजह मंगल वहीं चिपक गया।

आनन-फानन में वह उसे बचाने वहां पहुंचा, तो उसे भी करंट लग गया। उसने किसी तरह मंगल को पोल से किसी तरह दूर किया और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी की शिकायत के आधार पर अज्ञात जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here