Home National तेज रफ्तार Truck ने Bike को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

तेज रफ्तार Truck ने Bike को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

0
तेज रफ्तार Truck ने Bike को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रोहित लोधी और टीना लोधी निवासी खमरिया जिला दमोह के तौर पर हुई है। दोनों चचेरे भाई-बहन थे और दमोह जा रहे थे।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  हादसे के बाद  ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक और युवती बाइक पर सवार होकर बंडा की तरफ से दमोह जा रहे थे।

इस दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भाई और बहन उछलकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि मामला दर्जकर, ट्रक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here