Home National तेज रफ्तार Truck और दो मिनी ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

तेज रफ्तार Truck और दो मिनी ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

0
तेज रफ्तार Truck और दो मिनी ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

शाजापुर – मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में हाईवे पर एक ट्रक और दो मिनी ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 की दर्दनाक मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाजापुर एडिशनल एसपी टीएस बघेल से मिली जानकारी के अनुसार घटना करेड़ी नाका के पास पुलिया की यह घटना है। दो मिनी ट्रकों में सब्जियां जा रहीं थी और एक ट्रक स्क्रैप से भरा हुआ था। गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया गया अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतकों और घायलों के बारे में पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here