बठिंडा। शहर में लूट की वारदात को लूटेरे बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों में डर का महौल बना रहता है। इसी बीच दो महिलाओं को लुटेरे ने अपना शिकार बनाया है। जहां, पटेल नगर जा रही दो महिलाओं के पीछे से लुटेरों ने एक महिला का पर्स झपटकर भागने लगे। जिसके बाद एक महिला सड़क पर गिर गई। वहीं दूसरी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहीं मौजूद लोगों ने चोर को पकड़ लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।