इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। भाई राहुल का आरोप हैकि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान के साथ दो अन्य व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। इस घटना में खून से लथपथ मोहित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मोहित के सिर पर 30 टांके लगाए गए। राहुल ने बताया कि मोहित लेबर का काम करता है और 2 माह पहले ही वह यूपी से लुधियाना आया है। राहुल ने अभी घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। राहुल का कहना हैकि वह पुलिस के पास गया था लेकिन उन्होंने पहले मोहित का उपचार करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब वह घटना संबंधी शिकायत पुलिस को देगा।Punjab News: राशन को लेकर दुकानदार ने तेजधार हथियार से ग्राहक पर किया हमला#PunjabNews #encounternews pic.twitter.com/PTX45Vit6o
— Encounter India (@Encounter_India) August 19, 2024