Home National शुरू होने जा रहा है जमीन Survey, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

शुरू होने जा रहा है जमीन Survey, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

0
शुरू होने जा रहा है जमीन Survey, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

बिहारः जमीन से जुड़े विवादों को लेकर सरकार कल से सर्वे शुरू करने जा रही है। सर्वे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं कि इस प्रक्रिया में किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। सर्वे के ऐलान के बाद से ही लोगों में संशय की स्थिति भी बनी हुई है। यह सर्वे किस तरह से किया जाएगा। इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

आईए जानते है कि सर्वे के दौरान कौन सा फॉर्म भरना है, सर्वे टीम को क्या दिखाना होगा। जमीन के सर्वे के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, इस दौरान इन नियमों को पालन करना होगा। सर्वे के वक्त समय कुछ कागजात तैयार रखने होंगे। जिनमें जमीन की रसीद, रजिस्ट्री की कॉपी, जमीन का नक्शा, जमीन के लिए सेल्फ डेक्लेरेशन पत्र देना होगा।
इसके साथ जमीन की रसीद, रजिस्ट्री, नक्शा औऱ डेक्लेरेशन पत्र का सैंपल जैसे डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन भी निकाले जा सकते हैं। वहीं, जिले में लगे शिविर में जाकर ऑफलाइन भी ये सारे काम करवाए जा सकते हैं। आवेदन के रूप में फॉर्म भरने पर इन कागजातों को अटैच करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here