Home National Kolkata Rape-Murder में हुए नए खुलासे, CBI को जांच में मिले सुरागों ने चौंकाया

Kolkata Rape-Murder में हुए नए खुलासे, CBI को जांच में मिले सुरागों ने चौंकाया

0
Kolkata Rape-Murder में हुए नए खुलासे, CBI को जांच में मिले सुरागों ने चौंकाया
नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अंदर ट्रेनी डॉक्‍टर से रेप और हत्‍या के मामले को लेकर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई को इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। सीबीआई को अब तक की जांच में मृतका के सहयोगी डॉक्‍टरों के बयान से पता चला है कि अस्‍पताल में मानव अंगों का अवैध कारोबार चल रहा था। मृतका ट्रेनी डॉक्‍टर इस कारोबार का खुलासा करने वाली थीं, इसलिए उसका मुंह बंद कर दिया गया। रिपोर्ट में हुए खुलासे बता रहे हैं कि पीड़िता के शरीर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन पूरे शरीर पर 14 जगह चोटें मिली हैं और प्राइवेट पार्ट में भी गहरे जख्म हैं। आरोपी ने एक नहीं कई बार डॉक्टर के साथ रेप किया। एक से ज्यादा आरोपी भी हो सकते हैं।

पीड़िता के शरीर पर मिले ऐसे जख्म

  • प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचल गया
  • दोनों हाथों से गला घोंटकर मारा गया
  • दोनों फेफड़ों में खून के थक्के जमे थे
  • प्राइवेट पार्ट से खून मिला तरल पदार्थ
  • बाएं हाथ, कंधे, घुटने, टखने पर खरोंच
  • योनि के पास हाइमन फटा था, खून बहता मिला
  • आंखों में खून के धब्बे और चश्मे के टुकड़े
  • आंखों की पुतलियां फैली हुई और स्थिर थीं
  • उंगलियों के सिरों और नाखूनों में नीला रंग
  • प्राइवेट पार्ट में फोर्सफुल पेनिट्रेशन से जख्म

पूर्व प्रिंसिपल सहित 19 लोगों से हो चुकी पूछताछ

सीबीआई के सूत्रों के हवाले से पता चला हैकि डॉक्‍टर से रेप-मर्डर मामले में अब तक मुख्‍य आरोपी संजय रॉय और कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत 19 लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। इनमें से ज्‍यादातर लोगों ने अस्‍पताल में मानव अंगों की तस्‍करी के रैकेट की बात कही है। इसमें कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस हत्‍या के मामले की जड़ें इतनी गहरी हैं कि इसके उजागर होने पर कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

23 साल पहले छात्रा की मौत की कड़िया जुड़ती दे रही दिखाई

सूत्रों का कहना है कि ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप इसलिए किया गया, ताकि लोगों का ध्‍यान मुख्‍य घटना से भटकाया जा सके. साथ ही ये किसी आम रेप और मर्डर की घटना की तरह लगे। बंगाल पुलिस इस मामले को इसी तरह डील कर रही थी। अब सीबीआई जांच में कई चीजें सामने आ रही हैं। छानबीन के दौरान 23 साल पहले 2001 में हुई कॉलेज की एक छात्रा की मौत की कडि़यां भी इस मामले से जुड़ती नजर आ रही हैं। वहीं, कॉलेज में सेक्‍स और ड्रग रैकेट चलाए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारित बयान सामने नहीं आया है।

देश भर में डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन जारी

महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में देश भर में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। तमाम अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी इस घटना में शामिल आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। डॉक्टरों के विरोध को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here