Home Punjab>Firozpur Punjab: Overbridge से गिरा पत्थर, नीचे खड़े 2 दोस्तों में से एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab: Overbridge से गिरा पत्थर, नीचे खड़े 2 दोस्तों में से एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab: Overbridge से गिरा पत्थर, नीचे खड़े 2 दोस्तों में से एक की मौत, देखें वीडियो

अबोहरः बल्लूआना गांव में ओवरब्रिज से पत्थर गिरने से नीचे खड़े दो दोस्तों में से एक की मौत हो गई। वहीं साथी को गंभीर चोटें लगी है। जानकारी अनुसार बल्लूआना का रहने वाला लक्खा जो बहनों से राखी बंधवाकर काम के लिए निकला था। अपने साथी मनदीप के साथ बल्लूआना में बन रहे पुल के नीचे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल के ऊपर एक ट्रक की टक्कर से बड़ा पत्थर दोनों पर आ गिरा, जिससे लक्खा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां लक्खा को मृत करार दे दिया। वहीं मनदीप को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतक के परिजनों ने उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here