Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: पंजाब-हरियाणा और जम्मू कश्मीर में रेड अलर्ट, पंजाब के 8 जिलों में तूफान की चेतावनी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Punjab Flood: पंजाब-हरियाणा और जम्मू कश्मीर में रेड अलर्ट, पंजाब के 8 जिलों में तूफान की चेतावनी

Mahabir
Last updated: September 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab Flood News Update: पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगर पहाड़ों में भी तेज बारिश होगी तो रावी, ब्यास और सतलुज नदी के पानी से और नुकसान हो सकता है। जीरकपुर में घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। जिसके बाद पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है।

Contents
  • 8 जिलों में तूफान का अलर्ट
  • जालंधर और लुधियाना में पानी भरा
  • एनडीआरएफ की 11 टीमें सक्रिय
  • संजय दत्त ने जताई चिंता
  • जालंधर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
  • स्कूलों में छुट्टियां

पंजाब (Punjab) के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। वहीं, आज 8 जिलों में तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

8 जिलों में तूफान का अलर्ट

हिमाचल से सटे 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ 40 किमी की रफ्तार तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

वहीं, 7 जिलों अमृतसर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मोहाली में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी है। मंगलवार भी हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे। इस दिन राज्य में कुछ जिलों में ओरेंज तो कुछ में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

जालंधर और लुधियाना में पानी भरा

बीते दिन से हो रही बारिश के बाद जालंधर व लुधियाना जिलों के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है। अमृतसर के अजनाला में भी रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किलोमीटर का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। अजनाला कस्बे तक पानी पहुंचने के कारण प्रशासन अलर्ट पर है। अमृतसर एयरपोर्ट से अजनाला की दूरी केवल 10 किलोमीटर है।

Flood Alert
Flood Alert

एनडीआरएफ की 11 टीमें सक्रिय

राहत कार्यों के लिए सरकार और एनडीआरएफ की 11 टीमें सक्रिय हैं। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में सेना भी राहत कार्यों में लगी हुई है। एनडीआरएफ की बटालियन 7 की टीम ने अमृतसर में एक युवक को बाढ़ के पानी से बचाया। एक अन्य जिले में एक बुजुर्ग महिला को बचाकर उनका इलाज किया गया।

संजय दत्त ने जताई चिंता

अमृतसर के अजनाला में पंजाब सिंग और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा ट्रैक्टर पर बैठकर गांव नानकपुरा पहुंची और लोगों को राशन व जानवरों का चारा दिया। बॉलीवुड एक्टर संजय दत ने भी पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

जालंधर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जालंधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा- पिछले 6 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है और कुछ जगहों पर बिजली की सप्लाई में भी बाधा आई है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रशासन के सभी विभागों की टीमें तैनात हो चुकी हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या कोई आपातकालीन स्थिति है तो कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर फोन किया जा सकता है, हमारी टीमें तुरंत आपकी मदद के लिए पहुंच जाएंगी।

holiday news
holiday news

स्कूलों में छुट्टियां

बाढ़ के हालात देखते हुए स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली 10वीं-12वीं के प्रेक्टिकल विषय की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। स्कूलों को आदेश दिया है कि अगर अध्यापकों को भी बुलाया तो कार्रवाई होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Earthquake Strikes: भूकंप से कांपी धरती, अब तक 20 लोगों की मौत, 115 से ज्यादा घायल की सूचना
Next Article Jalandhar News: जालंधर में भारी बारिश, सड़कें-गलियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी, रेड अलर्ट जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.