Home Punjab>Ludhiana Punjab News : Instagram पर लड़की को हुआ प्यार, Lover ने दोस्त संग मिलकर किया Rape

Punjab News : Instagram पर लड़की को हुआ प्यार, Lover ने दोस्त संग मिलकर किया Rape

0
Punjab News : Instagram पर लड़की को हुआ प्यार, Lover ने दोस्त संग मिलकर किया Rape

लुधियाना: आज का यूथ सोशल मीडिया का दीवाना बना हुआ है। सोशल मीडिया ने कइयों को रातो रात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया की इस दौड़ में कई युवा अपनी जिंदगी के अहम फैसले बिना किसी छानबीन के ले रहे है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जहा इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती मे युवती घर छोड़ कर भाग निकली और यही दोस्ती उसके लिए श्राप बन गई।

मेहरबान के गांव धौला की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 17 अगस्त को घर से भाग गई थी। जिसके बाद समराला चौक पर पहुंचन कर अभिषेक को बुलाया। जिससे उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह अपने साथ लवप्रीत सिंह को भी लेकर आया था। वह तीनो ताजपुर रोड पर स्थित एक होटल चले गए।

आरोपी अभिषेक और लवप्रीत ने होटल मे दो कमरे लिए और महिला के साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे चुप रहने के लिए धमकाया भी गया। वह डर कर घर लौट आई जिसके बाद हिम्मत जुटा उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई हुस्न लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here